फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer who threatened to commit suicide if justice was not given is missing, police searching for him

Budaun News: न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी देने वाला किसान लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 31 Jan 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

वजीरगंज क्षेत्र में 14 किसानों की 96 बीघा जमीन सरकारी तालाब में चली गई। इन्हीं 14 में से एक किसान रामबाबू ने चेतावनी दी है कि अगर दो फरवरी तक उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे। 

विज्ञापन
Farmer who threatened to commit suicide if justice was not given is missing, police searching for him
किसान की पत्नी को समझाते इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में आत्मदाह की चेतावनी देने वाले रामबाबू के घर शुक्रवार को वजीरगंज के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। घर मिली उनकी पत्नी को समझाते हुए इंस्पेक्टर ने हर संभव मदद करने की बात कही। कहा कि आत्मदाह किसी समस्या का हल नहीं है। वह थाने आएं, जो भी समस्या थाने स्तर की होगी, हर संभव मदद की जाएगी। लेकिन जमीन का मामला है तो तहसील प्रशासन उस पर जांच पड़ताल कर रहा है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ  कठोर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


वजीरगंज विकास क्षेत्र के गांव बगरैन में 14 किसानों की 96 बीघा जमीन सरकारी तालाब में चली गई। कई वर्षों से ये किसान अपनी जमीन व तालाब में हो रही मछली पालन में हक मांगते आ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्रशासन भू-मफिया से मिलकर इसमें मछली पालन करा रहा है। फर्जी तरीके से तालाब का पट्टा भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दो दिन से किसान लापता 
गांव बगरैन निवासी किसान रामबाबू ने न्याय न मिलने पर दो फरवरी को आत्मदाह करने की धमकी है। अब पुलिस रामबाबू की तलाश कर रही है, लेकिन वह दो दिन से गायब हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासन की धड़कने तेज हैं। शुक्रवार को वजीरगंज इंस्पेक्टर समेत थाना पुलिस उनके घर पहुंच गई। पत्नी को समझाया और पति को थाने भेजने के लिए कहा। साथ ही उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग मामले की जांच कर रहा है। रामबाबू की पत्नी को समझाया गया है। बताया कि उनकी हर संभव मदद होगी। आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed