{"_id":"65e6101935328b435a0bdee9","slug":"farmer-returning-from-feast-dies-in-accident-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114567-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दावत से लौट रहे किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दावत से लौट रहे किसान की हादसे में मौत
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में छोकरपुर और कौल्हाई के बीच रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय किसान हेम सिंह की मौत हो गई।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी हेम सिंह पुत्र श्रीपाल रविवार रात अपने गांव के एक युवक के साथ शादी समारोह में दावत खाने मुजरिया क्षेत्र के गांव कटैइया भगवंत आए थे। लौटते वक्त छोकरपुर और कौल्हाई के बीच बाइक फिसलने से वह गिर गए। बाइक चला रहा युवक नशे में था। उसने बाइक उठाई और चल दिया। हेम सिंह वहीं रह गए। पैदल घर आते वक्त वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। रात तीन बजे सूचना पर पुलिस ने उनका शव उठवाया और मोर्चरी में रखवाया। सुबह उनके परिवार वाले खोजते हुए आए शव की पहचान की।