फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer murdered due to election rivalry, first beaten with sticks, then shot

Budaun News: चुनावी रंजिश में किसान की हत्या, पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर मारी गोली

Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered due to election rivalry, first beaten with sticks, then shot
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा में नलकूप पर पहुंचे किसान की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोप है कि किसान को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर उसके पैर पर गोली मारी गई। बुधवार की सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो ट्रैक्टर की सीट पर शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ मौके पर पहुंच गए। किसान के भाई ने गांव के ही दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इन लोगों से प्रधानी के चुनाव के समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी छन्नू यादव उर्फ भगत (50) पुत्र होतेलाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने ट्रैक्टर से किराये पर जुताई भी करते थे। मंगलवार को छन्नू यादव ने रात 11 बजे तक अन्य किसानों के खेतों की जुताई की। रात में 11 बजे छन्नू यादव अपने छोटे भाई भूरे यादव के साथ ट्रैक्टर लेकर अपने नलकूप पर गए थे। यहां वे रुक गए और भाई को घर भेज दिया। भूरे का आरोप है कि रात में गांव के उदयपाल, विकास, सुभाष प्रेमपाल, अजय पाल, महिपाल, मनोज, चंद्रवीर, नेत्रपाल, बृजेश ने छन्नू यादव को घेर लिया। उनकी पहले लाठी डंडों से पिटाई की। बाएं पैर को किसी भारी चीज से कुचला इसके बाद इसी पैर पर गोली मारी। मारपीट और अधिक खून बहने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर की सीट पर डालकर आरोपी भाग गए। सुबह परिवार वाले जब नलकूप पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव से चली आ रही रंजिश
छन्नू यादव ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। तभी से वोट को लेकर उसके परिवार की उदयपाल, विकास, सुभाष आदि से रंजिश चल रही है। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। पुलिस घटना के समय हमलावरों की लोकेशन सर्विलांस की मदद से निकालने में जुटी है।



पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध, कई सवालों के जवाब बाकी
पुलिस हत्या की घटना को संदिग्ध मान रही है। उसका कहना है कि अगर हत्या करने के इरादे से गोली मारी गई होती तो फिर हमलावर पैर में गोली क्यों मारते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में आई चोटों से मौत होना पाया गया है। घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि छन्नू यादव के साथ पहले नलकूप के आसपास मारपीट की गई है। उसके बाद उसे वहीं पर गोली मारी गई है। यह बात उस समय स्पष्ट हुई जब पुलिस को नलकूप के पास खून के धब्बे मिले। नलकूप से लेकर जहां पर ट्रैक्टर तक खून के धब्बे मिले। पुलिस ऐसे कई सवालों के जवाब तलाश रही है।

दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पैर में गोली मारने की वजह का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed