फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer Drowns While Crossing Ramganga River Carrying a Sack of Muskmelons

Budaun News: खरबूजा की बोरी लेकर रामगंगा पार कर रहे किसान की डूबने से मौत

Tue, 12 May 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer Drowns While Crossing Ramganga River Carrying a Sack of Muskmelons
धर्मवीर- धिमारपुरा- फाइल फोटाे- दातागंज से डूबने की खबर
दातागंज। पालेज से खरबूजा लादकर ला रहे एक किसान की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। कुछ देर में ही स्थानीय गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना गांव में पहुंची तो मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना देर शाम की है। थाना क्षेत्र के गांव धीमरपुरा के अधिकांश किसान रामगंगा की तलहटी में पालेज की फसल करते हैं। इसी गांव के रघुवीर की भी रामगंगा की तलहटी में पालेज है। उन्होंने खरबूजा की फसल कर रखी है। बताते हैं कि उनकी फसल रामगंगा के पार की तलहटी में है। फसल तैयार है रोज ही वहां से खरबूजा लाकर बाजार भेजा जा रहा है। सोमवार को भी अन्य दिनों की भांति रघुवीर का 20 वर्षीय बेटा धर्मवीर रामगंगा पार करके पालेज पर गया और वहां से बोरे में भरकर खरबूजा ला रहा था।
विज्ञापन

खरबूजा का बोरा उसके सिर पर रखा था। बोझ की वजह से वह सरल निकासी से भटक गया और जहां गहराई थी उधर उसके पैर पड़ गए। वहीं गिरकर गहरे पानी में चला गया। आसपास पालेजों पर काम करते लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचा दिया। आसपास काम कर रहे स्थानीय गोताखोर रामगंगा में कूद गए और कुछ देर में ही उसे बाहर निकाल लाए, लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को गांव में दी तो गांव से परिवार के लोगोंं के साथ तमाम अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर दौड़ पड़े। रामगंगा घाट परिजनों के कोहराम से गूंज उठा। काफी भीड़ जमा हो गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ कर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव सील किया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना होने के कारण शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। जवान मौत होने के कारण धीमरपुरा गांव में शोक छा गया है। घटना को लेकर हर कोई दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed