{"_id":"65cdd2cdb09534f69d0a44b8","slug":"farmer-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-budaun-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कलह बना काल... किसान ने मालगाड़ी से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कलह बना काल... किसान ने मालगाड़ी से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम
Thu, 15 Feb 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:31 PM IST
सार
बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को किसान का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। बताया गया कि किसान ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी सोनू मौर्य (50) ने मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार को गांव से कुछ दूर रेल की पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह खाना खाने के बाद वह खेत पर जाने की कहकर घर से गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों से उनका शव पटरी पर पड़ा होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। सोनू के दो बेटी और एक बेटा है। परिवार वाले आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे। दूसरी ओर गांव के लोगों दबी जुवान गृह क्लेश में आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उनके बेटे ने पोस्टमार्टम कराने को लिखित में दिया। शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन