{"_id":"682b82813d2138caec0c281d","slug":"fans-and-coolers-failed-in-the-scorching-heat-of-the-sun-birds-kept-looking-for-shade-badaun-news-c-123-1-bdn1008-139683-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सूरज की तल्खी में पंखे कूलर फेल, छांव तलाशते रहे पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सूरज की तल्खी में पंखे कूलर फेल, छांव तलाशते रहे पक्षी
विज्ञापन
भीषण गर्मी में छाता लगाकर इंद्रा चौक से गुजरती महिला। संवाद
- फोटो : mathura
बदायूं। भीषण गर्मी का जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सुबह से सूरज की तल्ख किरणें लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे गर्मी में पंखे कूलर फेल हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।
सुबह से ही कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं के झोंके शुरू हो जा रहे हैं। नौ बजे के बाद पारा चढ़ना शुरू हुआ। उसके बाद 11 बजे तक स्थिति गंभीर हो गई। दाेपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग निकले, वे सिर और मुंह को कपड़ों से ढंके नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के रस, बेल का शर्बत, शिकंजी पीते नजर आए।
-- -- -- -- -- -
पंखा और कूलर हो गए फेल
- कूलर की हवा भी दोपहर में बेअसर नजर आ रही है। पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे। दोपहर के समय गर्म हवा की रफ्तार इतनी तेज रही कि जरूरी काम के अलावा लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
आम की फसल को फायदा
गर्मी से जहां आमजन परेशान है, वहीं आम की फसल के लिए यह मौसम लाभकारी साबित हो रहा है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, इस तापमान पर आम की सीप जल्दी पकती है और अगले कुछ दिनों में दशहरी आम बाजार में आ जाएगा। इस दौरान बगीचे की सिंचाई की जरूरत है।

भीषण गर्मी में छाता लगाकर इंद्रा चौक से गुजरती महिला। संवाद- फोटो : mathura