फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family screams daughter was murdered, police assume suicide

Budaun News: परिजन का आरोप- बेटी की हत्या हुई, पुलिस मान रही आत्महत्या; चारपाई पर मिला था शव

Tue, 30 Sep 2025 09:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 09:02 AM IST
विज्ञापन
Family screams daughter was murdered, police assume suicide
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के सिसैया गांव में 18 वर्षीय युवती का रविवार की सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला था। उसके गले पर रस्सी से गला दबाने के निशान थे। पहले पुलिस भी इसको हत्या मान रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद आत्महत्या मान रही है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सिसैया के रहने वाली गुड्डो (18) के पिता ने बिहार की महिला के साथ शादी की थी। उस समय गुड्डो मां के साथ आई थी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार करीब चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। उसके बाद मां किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। तब से वह घर में अकेली ही रह रही थी। उसके चाचा और चचेरा भाई उसकी परवरिश करते थे। चाचा कहीं बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। तीन चार दिन पहले उसका चचेरा भाई आया था। वह घर का सारा सामान खरीदकर रख गया था। 
विज्ञापन


रविवार को चाचा व चचेरे भाई को हत्या की घटना की जानकारी दी गई। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। अब पुलिस मामले को आत्महत्या की वजह तलाश रही है, तो वहीं परिवार वाले हत्या की बात कह रहे हैं। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि मौत हैंगिंग से हुई है। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने पर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed