फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members were made unconscious by feeding them intoxicants, lovers couple arrested

Budaun News: परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, प्रेमी जोड़े गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Family members were made unconscious by feeding them intoxicants, lovers couple arrested
बिल्सी। घर से भागने की साजिश में परिवार वालों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के आरोपी प्रेमी-युगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। यहां से प्रेमी को जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को नोएडा स्थित बाल सुधार केंद्र भेजा है। पुलिस आगे की मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में छह अगस्त की रात किशोरी ने अपने प्रेमी के इशारे पर परिवार वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इससे परिवार के चार लोगों बेहोश हो गए थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। परिवार के चार लोगों की अचानक बिगड़ी हालत और किशोरी के सामान्य रहने पर आस पड़ोस के लोगों को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसपर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही मनोज से उसे प्रेम संबंध है। उसी के कहने पर उसने सब्जी में नशीला पदार्थ मिला था। सब्जी खाने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। इसके बाद उन दोनों का घर से भागने की योजना थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमी युगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को घर से हिरासत में लिया। जबकि मनोज को बिल्सी-बदायूं बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी मनोज को जेल भेज दिया। किशोरी को नोएडा के बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed