फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members of Sudhir Gupta met the SSP in Budaun demanding strict punishment for the guilty

HPCL Case: बदायूं में एसएसपी से मिले सुधीर गुप्ता के परिजन, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

Sat, 06 Jun 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 01:56 PM IST
सार

बदायूं के एचपीसीएल दोहरा हत्याकांड में मृतक सुधीर गुप्ता के परिजनों ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने चार्जशीट की जानकारी ली और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन
Family members of Sudhir Gupta met the SSP in Budaun demanding strict punishment for the guilty
एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े सुधीर गुप्ता के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बहुचर्चित एचपीसीएल दोहरा हत्याकांड में शनिवार को मृतक सुधीर गुप्ता के परिजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा से मिले। परिजनों ने मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के संबंध में जानकारी ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले का केस चलेगा और प्रभावी पैरवी की जाएगी ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। 

विज्ञापन




एसएसपी आवास पहुंचने के बाद परिजनों ने कहा कि उन्हें लंबे समय से मामले में चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार था। उनका कहना था कि वे यह जानना चाहते थे कि इतनी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर ऐसी घटना कैसे हो गई और आखिर किसी व्यक्ति की हत्या करने के पीछे क्या कारण रहे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई। 
विज्ञापन


एसएसपी ने दिया आश्वासन 
एसएसपी अंकिता शर्मा ने परिजनों को मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि विवेचना के आधार पर दोषियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर उन्हें कानून के तहत सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर चुकी है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। एसएसपी से मुलाकात के बाद परिजनों ने उम्मीद जताई कि न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान दोषियों को उनके अपराध के अनुरूप दंड मिलेगा। इस दौरान पत्नी रश्मि गुप्ता, बहन सुनीता गुप्ता, भाई रजित गुप्ता और अनुराग गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed