फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Every wish is fulfilled by offering chola to Baba.

Budaun News: बाबा पर चोला चढ़ाने से होती हर मनोकामना पूर्ण

Wed, 20 Mar 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Every wish is fulfilled by offering chola to Baba.
भक्तों द्वारा बाबा पर चढ़ाया गया चोला। संवाद
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित ओम शिव शक्ति मंदिर पर मंगलवार की सुबह फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों की ओर से श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया।
विज्ञापन

श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति मंगलवार को श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी हर मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है। बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। इसी क्रम में श्री बालाजी महाराज के समझ दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, जितेन्द्र शर्मा, मंयक गुप्ता, अभिषेक देवल, निशांत देवल, ऋतिक देवल, उदयराज कोहली, भुवनेश लड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed