फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Evacuated 45 illegal shops of Meow Block, got locks installed

Budaun News: खाली कराईं म्याऊं ब्लॉक की 45 अवैध दुकानें, डलवाए ताले

Wed, 29 Mar 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Evacuated 45 illegal shops of Meow Block, got locks installed
(28 बीडीएन-16)म्याऊं ब्लॉक में बनी दुकानों पर अधिकारियों की मौजूदगी में डलवाए सरकारी काले।संवा
म्याऊं (बदायूं)। 25 साल पहले अवैध रूप से आवंटित म्याऊं ब्लॉक परिसर की 45 दुकानें मंगलवार दोपहर प्रशासन ने खाली करा लीं। कई साल से इन्हें खाली कराने की कवायद चल रही थी। पिछले साल दुकानों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए थे लेकिन दुकानें खाली नहीं कराई जा सकी थीं।
विज्ञापन

म्याऊं ब्लॉक परिसर में 45 दुकानों का निर्माण वर्ष 1998 में हुआ था। 27 नवंबर 1998 को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधा यादव और तत्कालीन बीडीओ प्रमोद पांडेय ने ब्लॉक गेट की उसावां रोड किनारे 22 और उसहैत रोड किनारे 23 दुकानों को अवैध रूप से आवंटित कर दिया था। तमाम लोगों ने शासन स्तर तक इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

जांच में आवंटन नियम विरुद्ध पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। इस निर्णय के खिलाफ कई दुकानदार हाईकोर्ट चले गए लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इस मामले में 29 अप्रैल 2000 को तत्कालीन बीडीओ प्रमोद को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले दो नवंबर 2022 को तत्कालीन बीडीओ अनिरुद्ध मिश्रा ने सभी दुकानें खाली करने का नोटिस चस्पा कराया था। दुकानदारों को केवल 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन दुकानें खाली की गईं।
मंगलवार सुबह एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह, बीडीओ अखिलेश चौबे, तहसीलदार और इंस्पेक्टर अलापुर हरपाल सिंह बालियान कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे। कुछ दुकानदारों ने पहले ही दुकानें खाली कर दी थीं। शेष दुकानों को मंगलवार दोपहर तक खाली करा लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने दुकानों पर क्षेत्र पंचायत प्रशासन को काबिज कराके ताले डलवा दिए।

दुकानों में ये चल रहे थे कारोबार
म्याऊं ब्लॉक परिसर की दो दुकानों में कैफे, दो दुकानों में जन सेवा केंद्र, चार दुकानों में ट्रैक्टर व कार मिस्त्री, तीन दुकानों में मेडिकल स्टोर, दो दुकानों में क्लिनिक, दो दुकानें में सैलून, एक में रंगशाला, दो कॉस्मेटिक, दो इलेक्ट्रॉनिक, पांच दुकानों में गोदाम, दो दुकानों का अधूरा निर्माण, एक दुकान में ट्रैक्टर पार्ट्स, छह दुकानें बंद पड़ी, दो दुकानों में खराद का काम चल रहा था।

- इन दुकानों का निर्माण वर्ष 1998 में हुआ था। उसी दौरान अवैध रूप से आवंटित कर दी गई थीं। तब से ही उन्हें खाली कराने की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को सभी दुकानों को खाली करा दिया गया। उनमें ताले डलवा दिए गए हैं। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज

(28 बीडीएन-16)म्याऊं ब्लॉक में बनी दुकानों पर  अधिकारियों की मौजूदगी में डलवाए सरकारी काले।संवा

(28 बीडीएन-16)म्याऊं ब्लॉक में बनी दुकानों पर अधिकारियों की मौजूदगी में डलवाए सरकारी काले।संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed