{"_id":"5925d39a4f1c1b675d535b1c","slug":"enters-supply-inspector-to-check-ration-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन ब्लैक की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन ब्लैक की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर को घेरा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 25 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कोटे का खाद्यान्न ब्लैक करने की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर को कोटेदार के समर्थकों ने घेर लिया। घिरने पर सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौधरी ने मामले की जानकारी एसडीएम रणविजय सिंह को दी। एसडीएम ने फोर्स के साथ तहसीलदार मनोज प्रकाश को मौके पर भेजा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में राशन की दुकान सील कर दी गई। मंगलवार दोपहर धरेली गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव का कोटेदार घोड़ा-बुग्गी में भरकर राशन का खाद्यान्न ब्लैक में बाजार में बेचने को भेज रहा है। इस पर पुलिस ने मय घोड़ा-बुग्गी के खाद्यान्न को कब्जे में ले लिया। घोड़ा-बुग्गी को समरेर चौकी में खड़ा करा लिया गया। इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी गई। गांव के लोगों ने भी राशन की ब्लैक पर गुस्सा जताया और कार्रवाई की मांग की। बुधवार को जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौधरी धरेली पहुंचे। यहां कोटेदार ने अपने समर्थकों को लामबंद किया और उनको घेर लिया। दुकान को सील नहीं करने दिया। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार मनोज प्रकाश फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह से दुकान को सील किया जा सका। गांव के लोगों का कहना है कि कोटेदार लंबे समय से राशन की ब्लैक कर रहा है।
विज्ञापन