{"_id":"6a022a1546c4ee63660fed8b","slug":"enraged-over-delays-in-road-widening-congress-members-stage-a-sit-in-protest-in-the-market-badaun-news-c-123-1-sbly1035-163609-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क चौड़ीकरण में देरी पर भड़के कांग्रेसी बाजार में धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क चौड़ीकरण में देरी पर भड़के कांग्रेसी बाजार में धरने पर बैठे
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण में देरी पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: प्रदर्शनकारी
उझानी। मुख्य बाजार की सड़क के चौड़ीकरण के काम में ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पालिका के सफाई निरीक्षक को ज्ञापन देकर डीएम से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप और पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार दोपहर में गोशाला मोड़ के पास शनिदेव मंदिर के सामने जुटे। खुदे पड़े फुटपाथ के सामने बैठे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए फुटपाथ की खोदाई महीनों पहले करवा दी गई। ठेकेदार ने न तो फुटपाथ के गड्ढे भरवाए हैं, न ही निर्माण कार्य को रफ्तार दी। फुटपाथ के गड्ढों में बाइकें और ई-रिक्शा गिरने से कई लोग घायल हो चुके हैं।
कांग्रेस नेताओं ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप भी लगाया। कहा कि लोगों को परेशानी में डालकर अफसर भी बाजार की ओर गौर नहीं कर रहे हैं। सभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। धरना- प्रदर्शन की सूचना पर पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। कहा कि वह इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी बात करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें डीएम को संबोधित ज्ञापन भी दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला सचिव मुजाहिद रजा, रियासत खां, गंगाराम कश्यप, प्रशांत शर्मा, उदयभान सिंह, नरेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे।