फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encounter with police during checking, miscreant injured

Budaun News: चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़, बदमाश घायल

Sat, 28 Jun 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Encounter with police during checking, miscreant injured
बदायूं। उसहैत पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगीए इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ लूट, चोरी समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसहैत पुलिस शुक्रवार रात किशनी खेड़ा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उससे वह घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन

बदमाश ने अपना नाम कदीर पुत्र शकील निवासी हरेंडी थाना उसहैत बताया। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास खंगाला। उसके खिलाफ 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें लूट, चोरी गैंगस्टर आदि के हैं। पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


बदमाश बोला, दो दिन पहले उठाया था
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश कदीर ने बताया कि उसे दो दिन पहले पुलिस वाले घर से उठाकर लाए थे। दो दिन तक बैठाए रखा और शुक्रवार को पूरे गांव के सामने गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed