{"_id":"668350514458e9e76a0651c4","slug":"electrocution-while-repairing-submersible-motor-death-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121504-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सबमर्सिबल की मोटर ठीक करते समय लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सबमर्सिबल की मोटर ठीक करते समय लगा करंट, मौत
Tue, 02 Jul 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
फिरोज सैफी का फाइल फोटो।
बिसौली। कस्बे के मोहल्ला शीशमहल में सोमवार दोपहर करंट लगने से फिरोज सैफी (25) की मौत हो गई। वह अपने घर में सबमर्सिबल की मोटर ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक करंट लग गया। परिवार वाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया] लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं।
मोहल्ला शीशमहल निवासी फिरोज सैफी पुत्र जैनउद्दीन सैदपुर कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक फिरोज सैफी पिछले पांच साल तक सऊदी अरब में रहा। एक साल पहले वह घर आया था।
उसके बाद फिरोज ने सैदपुर कस्बे में अपनी दुकान खोल ली। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर में सबमर्सिबल की मोटर ठीक कर रहा था। उसी दौरा अचानक उसको करंट लग गया, जिससे युवक बेहोश हो गया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने उसे जैसे-तैसे तार से अलग किया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे लेकर रास्ते में पहुंचे थे कि उसकी मौत हो गई। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।