फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply has been disrupted for a week, with five thousand bighas of crops on the verge of drying up.

Budaun News: बिजली आपूर्ति एक सप्ताह से ठप, पांच हजार बीघा फसल सूखने की कगार पर

Tue, 19 May 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been disrupted for a week, with five thousand bighas of crops on the verge of drying up.
सैदपुर। बगरैन उपकेंद्र से संचालित सैदपुर कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से ठप पड़ी है। तेज आंधी-बारिश में कई बिजली के खंभे टूटकर सड़क किनारे पड़े हुए हैं, लेकिन विद्युत विभाग ने अभी तक मरम्मत या आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे नगर समेत दस गांवों की करीब पांच हजार बीघा मक्का और अन्य खरीफ फसलें सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


कतगांव, मनवा, शेरंदाजपुर, गौटिया, सहावर, मालिन गौटिया, सरौरी, उरैना और सैदपुर नगर सहित लगभग दस गांवों की करीब पांच हजार बीघा फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे करीब एक लाख आबादी के पांच सौ से सात सौ किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसान परवेज़ अली और शरिक अली खान ने बताया कि आंधी-बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसे एक सप्ताह बाद भी सुचारु नहीं किया गया है। उनकी सौ बीघा मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने की संभावना है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

वजीरगंज ब्लॉक पर तैनात कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने चेतावनी दी है कि मक्का और अन्य खरीफ फसलें सिंचाई के अभाव में जल्द ही झुलस सकती हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। यदि समय पर सिंचाई नहीं हुई तो दाना बनने की प्रक्रिया बंद होने से उत्पादन 50 फीसदी कम हो जाएगा। पिछैती मक्का फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed