{"_id":"6925f46b77c59ac3cc09dad1","slug":"electricity-pole-will-be-removed-municipality-started-correspondence-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151626-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हटेगा बिजली का खंभा, नगर पालिका ने शुरू किया पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हटेगा बिजली का खंभा, नगर पालिका ने शुरू किया पत्राचार
विज्ञापन
पीडीएफ
बदायूं। मोहल्ला शिवपुरम में नाले के बीच में खड़ा बिजली का खंभा अब हटाया जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। बिजली निगम को खंभा शिफ्ट कराने के लिए आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है। अधिकारियों ने निर्माण स्थल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी है ताकि भविष्य में किसी तरह का खतरा न रहे।
मोहल्ला शिवपुरम में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से लगभग 200 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने गंभीर लापरवाही करते हुए नाले के बीचोंबीच खड़ा लोहे का बिजली का खंभा हटाने के बजाय उसी के चारों ओर ढलाई करा दी। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे और बारिश के दौरान नाले में करंट फैलने की आशंका ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी थी।
मोहल्ले के राजेश, गुफरान और अनूप कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार पालिका कर्मचारियों और ठेकेदार को खंभा हटवाने की मांग रखी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही पालिका ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए तुरंत बिजली निगम को पत्र भेजा और जल्द खंभा हटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि खंभा शिफ्ट होते ही नाले का निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं, निर्माण की गुणवत्ता की भी अलग से जांच कराई जाएगी।