फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

ट्रांसफार्मर में विस्फोट, 15 घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली सप्लाई

Sat, 14 Dec 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity
बदायूं। झमाझम बारिश के चलते बृहस्पतिवार रात बरेली रोड पर रखा नवादा फीडर का एक 22 सौ केवी का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। जिससे सात से ज्यादा इलाकों की सप्लाई 15 घंटे से ज्यादा ठप रही। पहले तो उपभोक्ताओं ने बारिश को कारण समझा लेकिन घंटों तक सप्लाई शुरू होने पर अधिकारियों के संपर्क किया तो उन्होंने टहलाना शुरू कर दिया। शुक्रवार दोपहर बाद सप्लाई शुरू भी हुई तो ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया। पेयजल व्यवस्था भी इससे बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे शहर के शहवाजपुर, कल्यान नगर, लोची नगला, टिकटगंज, नई बस्ती, नई सराय, पटियाली सराय समेत कई अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई देने वाला बरेली रोड पर लगा नवादा फीडर का 2200 केवी का ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फुंक गया। रात भर हुई बारिश के बीच पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन शुक्रवार दोपहर तक भी सप्लाई शुरू न होने पर उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को फोन लगाना शुरू किया। इस पर अधिकारियों ने भी जवाब न देते हुए उन्हें टहलाना शुरू कर दिया। जैसे तैसे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सप्लाई चालू हो सकी। लेकिन इसके बाद भी बार-बार ट्रपिंग होती रही। जिससे लोग काफी परेशान रहे। बिजली सप्लाई न रहने से कई इलाकों में पेयजल व्यवस्था भी बाधित रही।
विज्ञापन

विभाग नहीं देता ट्रांसफार्मर पर ध्यान
बदायूं। शहर में सप्लाई देने के लिए लगे ट्रांसफार्मरों का विभाग ठीक से रख-रखाव नहीं करता। ऐसे में अक्सर ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं और उपभोक्ताओं को सप्लाई ठप होने पर जूझना पड़ता है। अफसर भी जवाबदेही से बचते नजर आते हैं। बारिश के मौसम में ऐसी समस्याएं आती हैं। अंडरग्राउंड बिजली लाइनें में भी अक्सर फाल्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बारिश की वजह से बरेली रोड पर लगा 2200 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। रात भर बारिश होने की वजह से इसे नहीं बदला जा सका। शुक्रवार दोपहर तक इसे बदल कर सप्लाई चालू कर दी गई। - सुनील वर्मा, जेई, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed