{"_id":"599728c14f1c1b86558b4b5d","slug":"eight-sample-sent-fro-dengue-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के आठ संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के आठ संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजे
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
DENGUE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगत ब्लॉक के गांव ललबुझिया में बुझिया में बुखार से चार लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग उठा है। डेंगू के आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी बुखार पीड़ित के खून की जांच कराने की जरूरत नहीं समझी थी।
जिले में हर साल संक्रामक रोगों से जान जाती है। स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोगों से निपटने के लिए पहले से तैयारी भी करता है। इसके बावजूद चूक सामने आती है। ललबुझिया गांव से पहले संक्रामक रोगों के चालू सीजन में पांच लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बुखार पीड़ित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने किसी के मरीज के खून के सैंपल की जांच कराना जरूरी नहीं समझा। गौर करने वाली बात यह है कि सरकार ने पहले से ही डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट कर रखा है। जिले में बुखार से सिलसिलेवार मौतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के पास अब तक मौतों की वजह स्पष्ट नहीं है। ललबुझिया गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद महकमे ने जिले से आठ लोगों के सैंपल डेंगू और चिकनगुनिया की जांच के लिए भेजे हैं। चार मौतों के बाद ललबुझिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है।