फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police admitted a pregnant woman to hospital after she was harassed by her husband

बदायूं: पति की प्रताड़ना से परेशान गर्भवती पहुंची थाने, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती, बेटे को दिया जन्म

Sun, 30 Aug 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 30 Aug 2026 04:41 PM IST
सार

पति की मारपीट से परेशान एक गर्भवती महिला ने बदायूं पुलिस की मदद से अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। लखनऊ से आई महिला को परिचित का घर बंद मिलने पर वह थाने पहुंची। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। पुलिस उसे घर भेजने की व्यवस्था कर रही है।

विज्ञापन
Police admitted a pregnant woman to hospital after she was harassed by her husband
सीएचसी में भर्ती पीड़ित महिला को पुलिसकर्मियों ने दिए फल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में पति की मारपीट से परेशान होकर लखनऊ से चार साल के बेटे के साथ निकली गर्भवती महिला शनिवार देर रात परिचित के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला। देर रात होने के कारण महिला के सामने ठहरने का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में वह मदद की उम्मीद लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने महिला की मदद की। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। 

विज्ञापन


अंजलि ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से गंवा, जिला संभल की रहने वाली है। पहले उसका नाम मैनाज बी था और पिता का नाम इफ्तखार अली है। महिला के मुताबिक दिल्ली में उसकी मुलाकात संजू से हुई थी। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में संजू से प्रेम विवाह किया था। कुंवरगांव कस्बे के ही एक व्यक्ति ने दोनों का विवाह कराया था। 
विज्ञापन


अंजलि का आरोप है कि शादी के बाद संजू शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर वह लखनऊ से परिचित के घर रहने के लिए आई थी। शनिवार देर रात परिचित के घर पहुंचने पर ताला लगा मिला। साथ में चार साल का बेटा और गर्भावस्था होने के कारण महिला काफी परेशान थी। रात अधिक होने पर वह बेटे के साथ थाने पहुंची। वहां चार्ज संभाल रहे एसएसआई अनित कुमार ने उसकी परेशानी सुनी और तत्काल मदद की। महिला को खाना खिलाने के बाद उसके ठहरने की व्यवस्था कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में दिया बेटे को जन्म 
पुलिस उसके लिए वापस जाने की भी व्यवस्था कर रही थी। इसी दौरान अंजलि को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। एसएसआई ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला आरक्षी साक्षी चौधरी के साथ उसे वजीरगंज सीएचसी भेजा। अस्पताल में महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। महिला की देखभाल और सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी सीएचसी में लगाई गई है।

सुबह फल लेकर अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी
रविवार सुबह पुलिसकर्मी फल और अन्य सामान लेकर वजीरगंज सीएचसी पहुंचे और महिला व नवजात का हालचाल जाना। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी सराहना की। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला के पति से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला को सुरक्षित उसके घर भेजने की व्यवस्था पुलिस की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed