फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Egyptian woman died from fever and

तेज बुखार से मिस्त्री और महिला की मौत

Thu, 01 Oct 2015 11:38 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 01 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाके में डेंगू की अफवाह के बीच बुखार आने पर हालत बिगड़ने के बाद महिला समेत दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में नल मिस्त्री भी शामिल है। बीमार पड़ने पर दोनों को हालांकि निजी चिकित्सकों को दिखाया गया था। उनका चेकअप भी कराया गया लेकिन जांच रिपोर्ट को लेकर पसोपेश बरकरार रहा।
मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी 55 वर्षीय नल मिस्त्री जगपाल चार दिन पहले बीमार पड़ा। उसे बुखार आया था। इलाज के दौरान बुखार से उसकी हालत बिगड़ती गई। बुधवार शाम उसने इलाज के दौरान ही दमतोड़ दिया। घरवालों में मनोज ने बताया कि निजी चिकित्सक ने चेकअप कराने के बाद डेंगू की आशंका जताई थी। अयोध्यागंज में रामरहीस, और रामपाल बीमार है। उनका भी चेकअप कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पठानटोला मोहल्ले में रशीद अहमद की 38 वर्षीय पत्नी सलमा ने भी बीती शाम अंतिम सांस ली। बुखार से पीड़ित सलमा की हालत में सुधार होने पर परिजन इलाज के बाद घर ले आए थे। रशीद ने बताया कि इलाज के दौरान निजी चिकित्सक यही स्पष्ट नहीं कर पाया कि उसे डेंगू था या फिर बुखार दिमाग पर अटैक कर गया। बता दें कि इलाके में तेज बुखार और डेंगू से पहले ही छात्रा और महिला समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, चिकित्साधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा तो हुआ है, लेकिन अस्पताल में ऐसा को मरीज नहीं आया जिसमें डेंगू जैसे भी लक्षण नजर आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
गांवों में गंदगी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
उझानी। इलाके के कई गांवों में सफाई व्यवस्था पर गौर नहीं किए जाने और जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। नगर से सटे गांव नरऊ में तो कई बच्चे बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित नहीं आता। आबादी से सटे इलाके में तालाब का पानी भी नुकसानदेह साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed