{"_id":"5d8669758ebc3e93a230c8f3","slug":"education-badaun-news-bly3771356198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चयन के लिए हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चयन के लिए हुई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। इसी को लेकर शनिवार को शिक्षकों की राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्ष निरीक्षक से एक शिक्षिका की जमकर नोकझोंक हो गई। बात यही खत्म नहीं हुई, शिक्षिका परीक्षा केंद्र के बाहर आने पर कक्ष निरीक्षक का हड़काने लगी। लोगों के बीच बचाव होने के बाद में मामला शांत हुआ।
शासन के आदेश पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कराने के लिए शिक्षकों को नियुक्त किया जाना है। ऐसे में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा कराई। जिले में कुछ 722 शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन मात्र 385 शिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया था। इसकी परीक्षा शनिवार को जीजीआईसी में हुई, जिसमें मात्र 342 शिक्षक परीक्षा देने पहुंचे। 43 अनुपस्थित रहे। इस दौरान एक शिक्षिका किसी बात पर कक्ष निरीक्षक से उलझ बैठी। काफी समझाने के बाद भी शिक्षिका बाज नहीं आयी। जैसे-तैसे परीक्षा खत्म हुई, तो विवाद कक्ष के बाहर तक आ गया। हालांकि बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद में मामला रफा दफा कर दिया गया।