फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dupatta stuck in thresher s coupling belt teenager dies in budaun

Budaun: थ्रेसर की कपलिंग बेल्ट में फंसी किशोरी की मौत, शोर-गुल में दब गईं चीखें, ट्रैक्टर छोड़कर भागा चालक

Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
सार

काजल कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी रेशमपाल जाटव की बेटी थी। रेशमपाल के पास गांव के ही संतोष सिंह का खेत बटाई पर था। खेत में बाजरे की गहाई के लिए उसने सुबह पड़ोसी रामेश्वर दयाल के ट्रैक्टर-थ्रेसर को खेत बुलाया था। गहाई के दौरान बाजरे की बालियां ट्रैक्टर और थ्रेसर के बीच नीचे गिर गईं, जिसे उठाते समय वह थ्रेसर की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Dupatta stuck in thresher s coupling belt teenager dies in budaun
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में खेत में बाजरा की गहाई कराते समय थ्रेसर की कपलिंग बेल्ट में दुपट्टा उलझ जाने के बाद 17 साल की काजल का सिर उसमें फंस गया। शोरगुल पर चालक ट्रैक्टर और थ्रेसर बंद करने के बजाय भाग गया। काजल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता समेत परिजनों ने चालक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पुलिस को बुला लिया।

विज्ञापन

काजल कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी रेशमपाल जाटव की बेटी थी। रेशमपाल के पास गांव के ही संतोष सिंह का खेत बटाई पर था। खेत में बाजरे की गहाई के लिए उसने सुबह पड़ोसी रामेश्वर दयाल के ट्रैक्टर-थ्रेसर को खेत बुलाया था। गहाई के दौरान बाजरे की बालियां ट्रैक्टर और थ्रेसर के बीच नीचे गिर गईं। उन्हें उठवाने के लिए चालक सर्वेश ने काजल को लगा दिया। गहाई के दौरान काजल का दुपट्टा थ्रेसर की कपंलिग बेल्ट में उलझ गया। काजल का पूरा सिर समेत गर्दन उसमें फंस गई। सिर के आधे से अधिक हिस्से के चीथड़े हो गए।

विज्ञापन

काजल की मौत के बाद चालक मौके पर से भाग गया। उसने ट्रैक्टर भी बंद नहीं किया। मौके पर ग्रामीणों का जमघट लग गया। काजल के पिता रेशमपाल ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पिता ने ट्रैक्टर चालक की भूमिका पर सवाल भी उठाया है। आरोप है कि चालक की उससे रंजिश रखने वाले एक परिवार के लोगों से सांठगांठ है। इंसपेक्टर (क्राइम) मोना सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया गया है। मृतका के परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर-थ्रेसर की आवाज में दब गई काजल की चीख
थ्रेसरिंग के दौरान ट्रैक्टर और थ्रेसर की आवाज इतनी तेज होती है कि किसी को पास में खड़े व्यक्ति की आवाज भी सुनाई नहीं देती। काजल के साथ भी ऐसा ही हुआ। कपलिंग बेल्ट में दुपट्टा उलझने के बाद काजल ने चीख-पुकार भी मचाई। मां गुड्डी जब आगे बढ़ी, तब तक काजल की गर्दन बेल्ट में फंस चुकी थी। उसकी आवाज चालक को सुनाई नहीं दी।

जिस वक्त हादसा हुआ, तब काजल के भाई-बहनों में रजनी (14), अमित (12) और पांच साल की लक्ष्मी के अलावा ताई शारदा भी थ्रेसर के पास थी। काजल के शव की दशा देखकर मासूम भाई-बहन बदहवास हैं। मृतका के पिता ने बताया कि चालक मौके पर से भागने की बजाय अगर उसी समय ट्रैक्टर बंद कर देता तो शायद काजल की जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed