फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to the negligence of Jal Nigam, the drinking water project is hanging in balance

Budaun News: जल निगम की लापरवाही से अधर में लटका पेयजल प्रोजेक्ट

Sun, 20 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of Jal Nigam, the drinking water project is hanging in balance
शैलेंद्र सिंह।
बदायूं। शहर को समय से पानी उपलब्ध हो सके। इसके लिए दो साल पहले जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम शुरू किया था। यह जुलाई 2025 तक पूरा करना था। वह अवधि पूरी हो गई लेकिन अब तक 74 प्रतिशत ही काम हो का है। ऐसे में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जल निगम ने 68.48 लाख रुपये की लागत से काम शुरू हुआ। इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। शहर में 90.77 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जानी है। उसके सापेक्ष 81 किलोमीटर लाइन डाली जा चुकी है। साथ ही 24,536 कनेक्शन होने है। उसमें से अब तक 7400 घरों में कनेक्शन किए गए। तय समय सीमा पूरी होने के बावजूद अब तक 74 प्रतिशत ही काम हुआ है।
विज्ञापन


धीमी गति से चल रहा है काम
शहर के जवाहरपुरी मोहल्ले में 10 दिन पहले और सियाराम नगर कॉलोनी में पिछले चार दिन पहले ही पानी की लाइन डाली गई है। ऐसे में अभी तक घरों में पानी के कनेक्शन करने तक की शुरुआत नहीं की गई है। इससे लोगों को पेयजल की समस्या बनी है। सात-आठ सालों में शहर का विस्तार हुआ है। इसमें बाबा कॉलोनी, बालाजी नगर, महाराज नगर समेत कई कॉलोनी बस गई हैं। लेकिन यहां पर अभी तक पानी की पाइप लाइन नहीं डल सकी है। इससे रोजमर्रा के कार्यों में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोल लोग
कब तक काम होगा पूरा, पता नहीं
-शुरुआत में हमें उम्मीद थी कि काम समय पर पूरा होगा और पानी की दिक्कत दूर होगी। दो साल हो गए और स्थिति पहले से भी बदतर है। न अधिकारी सुनते हैं न ठेकेदार दिखाई देता है। -सर्वेश कुमार, सियाराम नगर
----------
कब मिलेगा पानी कनेक्शन
-पाइप लाइन तो डाल दी है, लेकिन कनेक्शन कब तक होगा। इसके लिए बारे में अधिकारी अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। ठेकेदार के कर्मचारी भी अब नहीं आते हैं। -शैलेंद्र सिंह, इंद्रा नगर

----
- जवाहरपुरी में काम लगभग पूरा हो चुका है। एक गली में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ठेकेदार को शासन की ओर से भुगतान में देरी हुई है। इस वजह से काम में देरी हुई है। अब सितंबर तक इसे पूरा किया जाना है। - मोहम्मद हुसैन, अवर अभियंता, जल निगम

शैलेंद्र सिंह।

शैलेंद्र सिंह।

शैलेंद्र सिंह।

शैलेंद्र सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed