फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drizzle reduced the temperature at night

Budaun News: रात में बूंदाबांदी ने कम किया तापमान

Mon, 01 May 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 01 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drizzle reduced the temperature at night
बदायूं। रविवार रात को हुई हल्की बूंदाबांंदी ने तापमान में और गिरावट ला दी। आने वाले सप्ताह भर ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान मौसम के जानकार लगा रहे हैं। सोमवार को भी दिन भर बादल छाये रहने तथा बूंदाबांदी का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम में बदलाव के कारण ही शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफ कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों के अनुसार जैसी भविष्यवाणी की गई थी, उससे मिलाजुला मौसम बन रहा है। इस बार मार्च के अंत में ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी थी। अप्रैल आते आते तो गर्मी में धूप में निकलना दूभर हो रहा था। अप्रैल में ही मई जून जैसी गर्मी के कारण लोग भी परेशान हो चले थे। आलम ये था कि दोपहर में गर्मी के कारण निकलना तक मुश्किल हो रहा था। पर, अब कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन में भी अपेक्षाकृत गर्मी कम हो रही है तो रात में तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप निकली लेकिन यह बेअसर रही। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री तथा न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को यह घटकर अधिकतम 30.9 डिग्री तथा न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में तापमान में आई बड़ी गिरावट के कारण रविवार को गर्मी का अहसास काफी कम हो गया। इधर, रात आठ बजे बूंदाबादी ने मौसम में और परिवर्तन कर दिया। मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम के अनुसार, अभी आने वाले सप्ताह में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरे सप्ताह बादल छाये रहने का अनुमान है। हालांकि बीच बीच में धूप भी निकल सकती है। सोमवार तथा मंगलवार को बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पड़ने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed