{"_id":"6aaeeda31319e64e760fad5e","slug":"meerut-etawah-sog-raided-dataganj-took-away-many-people-including-the-jeweler-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173528-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेरठ-इटावा एसओजी ने दातागंज में दी दबिश, सराफ सहित कई को ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेरठ-इटावा एसओजी ने दातागंज में दी दबिश, सराफ सहित कई को ले गए
Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। शहर के नवादा चौकी क्षेत्र में मेरठ के सराफा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के चोरी होने के मामले में शुक्रवार को मेरठ और इटावा की एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से दातागंज में दबिश दी। टीम ने अलग-अलग स्थानों कस्बा निवासी सराफ अनीस अंसारी समेत दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान टीम की कई स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई।
मेरठ और इटावा की एसओजी टीम शुक्रवार सुबह काले रंग की स्कॉर्पियो और एक जिप्सी से कस्बे में पहुंची। टीम में शामिल पुलिसकर्मी टी-शर्ट और हाफ कैपरी पहने हुए थे। इधर, सराफा कारोबारी अनीस के पिता लतीफ ने आरोप लगाया कि टीम उनके बेटे को साथ ले जाने के अलावा दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान भी अपने साथ ले गई। उनका यह भी आरोप है कि घर में उनकी तीन बहुओं के सोने-चांदी के जेवर रखे थे, जिन्हें टीम लेकर चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनीस पहले हेयर ड्रेसर का काम करता था। बाद में उसने सराफा का कारोबार शुरू किया।
मेरठ के सराफा शेख दिलावर हुसैन की कार का शीशा तोड़कर एक करोड़ रुपये चोरी करने की साजिश रचने के मामले से भी कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। दातागंज थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि टीम एक करोड़ की चोरी के प्रकरण को लेकर कार्रवाई के लिए आई थी। सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त का मामला है। इधर, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बाहर की पुलिस टीम आती है तो स्थानीय स्तर पर जानकारी कम ही देती है। दातागंज में अन्य जनपद की टीम की ओर से दबिश देकर किसी को हिरासत में लेकर जाने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
-- -
कार्रवाई के दौरान कई लोगों से हुई झड़प
दोनों जिलों की एसओजी टीमों ने कार्रवाई के दौरान कस्बा की बिल्डिंग की दुकान पर काम कर रहे नौकर को पकड़ा तो वहां मौजूद लोगों की टीम से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसको छोड़ दिया गया। इसी तरह नगर पालिका के पास पंक्चर जोड़ने की दुकान पर काम कर रहे नौकर से भी पूछताछ कर उसको भी छोड़ दिया। इसके अलावा, कस्बे के पास ही सियाराम सेठ धर्मशाला के पीछे फायरिंग होने की बात लोगों ने कही।