{"_id":"65245332f2cdb5cfef0cd2fa","slug":"drivers-should-also-take-empty-vehicles-with-them-badaun-news-c-123-1-sbly1004-5731-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाली वाहन भी प्रपत्र साथ लेकर निकलें चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाली वाहन भी प्रपत्र साथ लेकर निकलें चालक
Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। वाहन मालिकों के लिए अब और सावधान रहने की जरूरत है। खासकर लोडर वाहन मालिक इस भ्रम में न रहें कि उनका वाहन खाली है तो उसकी चेकिंग नहीं होगी। अगर चेकिंग के दौरान अधूरे प्रपत्र मिले तो उनके वाहन का चालान तय है। प्रदेश सरकार ने सख्ती करते हुए प्रत्येक वाहन की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। अक्तूबर माह में हर रोज तीन घंटे लोडर वाहनों को चेक किया जाएगा। अधूरे प्रपत्र मिलने पर उनका चालान किया जाएगा। उस पर जुर्माना भी डाला जाएगा।
अब तक जिले में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान खाली वाहनों को नजरअंदाज कर दिया जाता था। जब भी परिवहन विभाग के अधिकारी वाहन चेकिंग करते थे। उनका ध्यान केवल ओवरलोड वाहनों पर होता था। जैसे ही कोई ओवरलोड वाहन दिखाई देता कि उन्हें रोक लिया जाता था और उनके प्रपत्रों की जांच की जाती थी। जब तक ओवरलोड वाहन चेक किया जाता था तब तक कई खाली वाहन निकल जाते थे या फिर उन्हें निकाल दिया जाता था जबकि खाली वाहनों के भी फिटनेस, बीमा, टैक्स, प्रदूषण और परमिट समेत कई प्रपत्र ऐसे होते हैं, जिनकी जांच पड़ताल भी होनी जरूरी होती हैं। तमाम ऐसे वाहन निकल जाते हैं जिनमें किसी के पास फिटनेस नहीं है तो किसी का बीमा नहीं होता। चेकिंग न होने से वह बड़े आराम से निकल जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब खाली वाहनों की भी सख्ती से चेकिंग की जाएगी। खासकर लोडर वाहनों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। जो भी लोडर वाहन रोड पर चलते पाए जाएंगे। उनकी कहीं भी और किसी भी समय चेकिंग हो सकती है। प्रदेश सरकार ने तो अक्तूबर माह में हर रोज तीन घंटे वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया है। इससे परिवहन विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने खाली वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है।
यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के तहत प्रदेश सरकार काफी सख्त है। अब कोई वाहन भी बिना चेकिंग के नहीं छोड़ा जाएगा। अब खाली लोडर वाहनों की भी गंभीरता से चेकिंग होगी। अगर कोई अधूरा प्रपत्र निकला तो वाहन का चालान कर दिया जाएगा।