फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dowry murder report against six people including husband

Budaun News: पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 06 Sep 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder report against six people including husband
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छौलायन में करीब डेढ़ साल पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने कोर्ट की मदद लेते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव नगरिया चिकन निवासी जागेश्वर का कहना है कि उसकी बहन शीतला की शादी करीब छह वर्ष पूर्व पप्पू निवासी ग्राम छौलायन के साथ हुई थी। करीब दो लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन बहन का पति, सास विमला, ससुर छविराम तथा देवर ब्रह्मचारी, सतीश व आकाश दहेज से खुश नहीं थे। वे लगातार बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण वे शीतला का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। इतना समय बीत जाने के बावजूद विवाहिता को बांझ होने का उलाहना भी दिया जाता था। करीब एक साल पहले इन लोगों ने शीतला को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, तब पुलिस पप्पू व छविराम को पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन बहन के भविष्य की खातिर उन्होंने समझौता कर उसे ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल 11 अप्रैल को शीतला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसके गले व शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे तथा ससुराल वाले घर से फरार थे। इस मामले में पुलिस शुरू से ही ढील डालती रही तो परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। कोटे के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed