{"_id":"5e41a4bc8ebc3ee5da517053","slug":"dm-stopped-salary-of-social-welfare-officer-badaun-news-bly3953883161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोका, बैठक में पेंशन योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोका, बैठक में पेंशन योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाए थे
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम कुमार प्रशांत ने सीडीओ निशा अनंत और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें पेंशन संबंधित जानकारी सही नहीं मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।
बैठक मेें डीएम ने जिले में बन रहे शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट देखी। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जिले में शेष शौचालयों को बनाने के लिए द्वितीय किस्त की डिमांड जिन बीडीओ ने समय से नहीं भेजी है, वे 28 फरवरी तक दे दें। अन्यथा की स्थिति में बीडीओ और एडीओ पंचायत की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। वहीं वृद्धा, विधवा, दिव्यांगजन और अन्य पेंशनों के बारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।