फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dm not satisfied by working in medical college

मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य पर असंतुष्ट दिखे डीएम

Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
dm not satisfied by working in medical college
मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य पर असंतुष्ट दिखे डीएम 
गिनौरा वाजिदपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी पवन कुमार ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराने के कारण कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान नहीं दिया है। ओपीडी(बाह्य रोगी विभाग) में दीवारों के किनारे पान, गुटखे की पीक के निशान पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने औचक रूप से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और निर्माण कार्यों  का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी के विभिन्न कक्षों में जाकर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। चिकित्सकों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 1200-1500 मरीज बाह्य रोगी विभाग में देखे जाते हैं। भवन का नया निर्माण होने के पश्चात भी ओपीडी की दीवारों पर बारिश की सीलन आ रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि भवन का निर्माण एक लंबे समय के लिए किया गया है, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने अलमारियों की गुणवत्ता को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि के संबंध में जब कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से बात की, तो उन्होंने बताया कि मई 2017 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि है, लेकिन धनराशि प्राप्त होने में यदि कोई समस्या आई तो निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण नहीं हो सकेगा। जिलाधिकारी ने कॉलेज के नक्शों का भी निरीक्षण किया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज की लैब, हॉस्पिटल तथा एलटी के लिए फर्नीचर की आवश्यकता है, जो शीघ्र ही संबंधित फर्म द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने एकेडमी ब्लॉक का भी निरीक्षण किया और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ओपीडी के फर्श में भी चमक कम होने पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed