फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM honored BLOs who did excellent work

Budaun News: डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ किए सम्मानित

Tue, 25 Nov 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM honored BLOs who did excellent work
एसआईआर का काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम प्रेमपाल सिंह। संवाद
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने मंगलवार को सदर तहसील पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न भाग संख्या पर तैनात बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा में विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर की भाग संख्या 212 पर तैनात बीएलओ प्रीति रानी, भाग संख्या 401 पर तैनात बीएलओ उमेश का कार्य सकुशल और संतोषजनक पाया गया। वहीं, भाग संख्या 44 पर तैनात बीएलओ शारदा यादव और भाग संख्या 102 पर तैनात बीएलओ सर्वेश कुमार के कार्य को उत्कृष्ट श्रेणी का पाया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम अवनीश राय ने दोनों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर मौजूद सभी बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन उत्कृष्ट बीएलओ से प्रेरणा लें और अपने कार्य को समय पर व गुणवत्ता के साथ पूरा करें। निरीक्षण के दौरान एडीएम एफआर डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री, पालिकाध्यक्ष ने भरा एसआईआर फॉर्म
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने मंगलवार को अपना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरकर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि शहर हो या देहात, प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र के बीएलओ का पूरा सहयोग करें। आबिद रजा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से तय प्रक्रिया के तहत सही तरीके से और समय पर फॉर्म भरना हर मतदाता की जिम्मेदारी है। इससे मतदाता सूची में सही-सही नाम दर्ज हो सकेंगे और किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहेगी।
उन्होंने लोगों से कहा कि बीएलओ जब घर पर पहुंचें तो उनसे आवश्यक जानकारी साझा करें और अपने क्षेत्र के मतदाताओं को भी फॉर्म सही समय पर जमा कराने के लिए प्रेरित करें। संवाद

एसआईआर अभियान तेज, वार्ड-वार्ड मतदाता प्रपत्रों का वितरण शुरू
उसावां। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत कस्बे में मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण तेज कर दिया गया है। बीएलओ वार्ड-दर-वार्ड और बूथों पर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें सही तरीके से भरवाने में सहयोग भी किया जा रहा है। मंगलवार को वार्ड तीन, चार, छह, सात, आठ और नौ में बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को प्रपत्र दिए और मौके पर ही उन्हें भरवाया। इस दौरान बीएलओ पप्पू, नीलम जौहरी, मीना देवी, प्रियंका, पुष्पेंद्र सिंह चौहान समेत कई समाजसेवी लोगों की मदद कर रहे हैं।
बीएलओ मतदाताओं को पर्ची देते समय यह भी समझा रहे हैं कि फॉर्म कैसे भरना है और किस प्रकार जमा करना है। नगर पंचायत के सभासद भी बूथों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम सही ढंग से दर्ज हो सके, इसके लिए प्रपत्र भरना बेहद आवश्यक है। बीएलओ ने बताया कि सभी मतदाताओं का यह फॉर्म भरना जरूरी है और इसकी अंतिम तिथि चार दिसंबर निर्धारित की गई है। संवाद


बिल्सी : एसआईआर का काम पूरा करने पर दो बीएलओ सम्मानित
बिल्सी। एसआईआर अभियान के तहत एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने मंगलवार को दो बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली शिक्षा मित्र सारिका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिबाला को प्रशस्ति पत्र, नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। एसडीएम ने कहा कि दोनों महिलाओं ने जिम्मेदारी व समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने क्षेत्र के अन्य बीएलओ को भी इसी प्रकार सक्रियता व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। सम्मान पाकर दोनों बीएलओ ने कहा कि प्रशासन की ओर से मिला यह प्रोत्साहन उनके लिए उत्साहवर्धन का कार्य करेगा। वह भविष्य में भी योजनाओं को समय पर व सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करती रहेंगी। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित राठी, अंक्षास पटेल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

एसआईआर का काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम प्रेमपाल सिंह। संवाद

एसआईआर का काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम प्रेमपाल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed