फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diversion plan ready for Kanwar Yatra, implemented on the night of 11 July

Budaun: कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन प्लान तैयार, 11 जुलाई की रात लागू, बरेली-मुथरा हाईवे रहेगा बंद

Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Diversion plan ready for Kanwar Yatra, implemented on the night of 11 July
Diversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जो शुक्रवार रात आठ बजे से लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


रूट डायवर्जन प्लान
- फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर से आगरा-दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन म्याऊं चौकी से डहरपुर-दातागंज-बेलाडांडी-फतेहगंज पूर्वी-बरेली-आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

- बरेली से कासगंज, आगरा व दिल्ली को जाने वाले वाले वाहन गैनी आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- मुरादाबाद से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- चंदौसी से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला गैनी होते हुए जाएंगे।
- कासगंज, आगरा, दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली व फर्रुखाबाद को जाने वाले वाहनों को अलीगढ़ नरौरा होकर सहसवान बिसौली- आंवला-गैनी होते हुए जाएंगे।
- बरेली को जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुंवरगांव-आंवला-अलीगंज-गैनी होते हुए निकाले जाएंगे।
- बदायूं से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसे बस स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा होते हुए जाएंगे।
- बदायूं से फर्रुखाबाद के लिए रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए दातागंज तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग से निकालेज जाएंगे।
- बदायूं से एटा व अलीगढ़ जाने वाले के लिए जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक, कादराबाद होते हुए निकाले जाएंगे।

डायवर्जन के रहेंगे स्थान
उझानी बरी बाईपास, मुजरिया चौराहा, राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा, सहसवान में कछला रोड, आंवला-कुंवरगाव चौराहा बाईपास, सरदार पटेल चौक बाइपास, बीआरबी तिराहा, मझिया मोड़, कैशव पुलिस चौकी, सरदार भगत सिंह चौक, जालंधरी सराय चौराहा, नौशेरा तिराहा, बिल्सी मोड़ तिराहा, और दातागंज तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed