{"_id":"6a94931d643f1ae5640a288c","slug":"district-level-committee-will-investigate-the-allegations-of-irregularities-badaun-news-c-123-1-ba11032-171973-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनियमितता के आरोप की जांच करेगी जिला स्तरीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनियमितता के आरोप की जांच करेगी जिला स्तरीय कमेटी
Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कादरचौक ब्लॉक में अनियमितता के आरोपी अधिकारी की ओर से खुद को क्लीनचिट देने के मामले का अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
अब इस मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मामला ग्राम पंचायत चौड़ेरा के मजरा किशुपुरा का है।
ग्रामीण हरीओम चंद्र ने 11 अगस्त को डीएम अवनीश राय को शिकायती पत्र देकर मनरेगा के दो कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था।
शिकायत के अनुसार, विकास कार्यों में 9,64,654.34 रुपये खर्च दिखाया गया है। डीएम ने जांच के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
डीपीआरओ ने जांच बीडीओ कादरचौक को सौंपी गई। लेकिन बीडीओ ने खुद जांच न कर उसी पंचायत के सचिव को दे दी।
सचिव ने खानापूर्ति कर रिपोर्ट में सब ठीक दिखाकर खुद को क्लीन चिट दे दी। इस पर डीडीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच अब जिला स्तरीय कमेटी करेगी और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी। जवाब-तलब भी किया जाएगा। जिससे जिम्मेदारी तय हो सके। संवाद