{"_id":"66c0edc3368871608c0d9d5f","slug":"district-in-the-grip-of-viral-fever-15-thousand-patients-found-in-one-day-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124301-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वायरल बुखार की चपेट में जिला, एक दिन में 15 हजार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वायरल बुखार की चपेट में जिला, एक दिन में 15 हजार मरीज मिले
विज्ञापन
दातागंज के ग्राम सलेमपुर में निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रामेश्वार मिश्रा।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। जिला बुखार की चपेट में आ गया है। एक दिन में 12 से 15 हजार लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग हर रोज कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच कर रहा है। शनिवार को जिले शिविरों में 6190, जिला अस्पताल में छह सौ, महिला अस्पताल में तीन सौ समेत सीचएचसी व पीएचसी मिलाकर 14 हजार से अधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को 23 गांवों में शिविर लगाए। टीम ने 25677 बुखार पीड़ितों की जांच कर दवा दी। 6190 लोग वायरल से पीड़ित मिले। 7602 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें से 83 पीवी तथा तीन पीएफ मलेरिया संक्रमित मिले। टीम ने 76010 क्लोरोकिन की टेबलेट का वितरण किया। 20313 लोगों को ओआरएस के पैकेट दिए गए। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, 17 सीएचसी, 43 पीएचसी पर शनिवार को 14320 लोग वायरल की चपेट में मिले। स्वास्थ्य विभाग के साथ मलेरिया विभाग लगातार गांव गांव पहुंचकर निरीक्षण भी कर रहा है।
ब्लॉक दातागंज के गांव सलेमपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने एसीएमओ और जिला मलेरिया अधिकारी के साथ भ्रमण कर मलेरिया धनात्मक रोगियों के घर जाकर फॉलो किया। गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन
बुखार को तेजी से फैलते देख शिविरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अगर मरीज और बढ़ते हैं तो संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। बुखार पीड़ित हर व्यक्ति की जांच कर दवा दी जा रही है। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ