फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute during Muharram procession escalated stone pelting between two sides

Budaun News: मुहर्रम के जुलूस में हुआ विवाद गर्माया, दो पक्षों में पथराव, सिपाही समेत छह लोग घायल

Tue, 08 Jul 2025 08:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 08:35 AM IST
सार

बदायूं के बिसौली कस्बा में सोमवार रात बवाल हो गया। मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग भिड़ गए। पथराव हुआ, जिसमें सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Dispute during Muharram procession escalated stone pelting between two sides
घायल सिपाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बा में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच उपजा विवाद सोमवार रात नौ बजे तूल पकड़ गया। शीशमहल मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा। इस दौरान पत्थर लगने से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के पांच लोग भी जख्मी हुए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला सराय के पास रविवार को मुहर्रम जुलूस में पानी बांटने की छींटाकशी पर रिहान और शकील के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई थी, लेकिन तब जुलूस में मौजूद संभ्रांत लोगों ने मामला शांत करा दिया था। सोमवार रात शीशमहल मोहल्ले फिर से दोनों पक्ष के लोग 20 से 25 की संख्या में एकत्र हो गए। एक दूसरे को ललकारने लगे। इससे दोनों पक्ष के लोगों के बीच गाली गलौज होने के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


घटना से मोहल्ले में मची भगदड़ 
शोरशराबा होने पर दोनों ही पक्ष के परिजन भी आमने-सामने आ गए। इससे विवाद और बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली से चीता मोबाइल के सिपाही देवेंद्र एक होमगार्ड को लेकर पहुंच गए। वहां डायल 112 की पुलिस भी आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों का पथराव जारी रहा। एक पत्थर सिपाही देवेंद्र के सिर में जा लगा। इससे वह घायल हो गए। वहीं, रिहान समेत पांच लोग घायल हो गए। सिपाही के घायल होने की सूचना पर सीओ बिसौली सुनील कुमार के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने घायल सिपाही समेत अन्य का प्राथमिक इलाज कराया।

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया था। एक सिपाही समेत अन्य के घायल होने की जानकारी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed