फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disciplined youth form the strong foundation of the country: Dr. Manveer

अनुशासित युवा ही देश की मजबूत नींव : डॉ. मनवीर

Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Disciplined youth form the strong foundation of the country: Dr. Manveer
राजकीय इंटर काॅलेज में प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में पु़रस्कृत करते अति​थि। स्र
बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। स्काउट-गाइड ने राजकीय इंटर काॅलेज में तंबुओं का शहर बसाया। तंबू निर्माण में उझानी का नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर काॅलेज प्रथम, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर काॅलेज द्वितीय और राजाराम महिला इंटर काॅलेज तृतीय रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. डा. मनवीर सिंह ने कहा कि अनुशासित युवा ही देश की मजबूत नींव हैं। स्काउटिंग युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करती है। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को बनाता है श्रेष्ठ नागरिक। निर्णायक मंडल में जिला मुख्यालय आयुक्त प्रेमपाल सिंह, प्रशिक्षक नंदराम शाक्य और आदित्य यादव रहे। गाइड कैप्टन रजनी, प्रेमलता शर्मा, रेनू गुप्ता, डाल कुमारी, पुष्पा दिवाकर, रचना सक्सेना और माधव सिंह को डाॅ. मनवीर सिंह, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रवक्ता गिरिजेश कुमार और नेहरू इंटर काॅलेज अलापुर की प्रवक्ता विभा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed