फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Direct bus service for Tanakpur could not start darshan goers upset

Budaun: टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा लटकी, पूर्णागिरी दर्शन को जाने वाले परेशान, जान लें ये अपडेट

Tue, 04 Oct 2022 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रेल रूट पर बदायूं-काशीपुर, बदायूं-लालकुआं, बदायूं-बरेली सिटी के बीच तो ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन कोरोना काल में बंद की गई बदायूं-टनकपुर रेल सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी। इस रूट पर सीधी बस सेवा भी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को बदायूं से टनकपुर और पीलीभीत के लिए टुकड़ों में सफर पूरा करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Direct bus service for Tanakpur could not start darshan goers upset
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शारदीय नवरात्रि के साथ पूर्णागिरि मेला जाने वाले की संख्या बढ़ी है, लेकिन दस माह पहले बदायूं से टनकपुर के लिए बंद की गई सीधी बस सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी। बदायूं समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष पूर्णागिरि दर्शन करने जाते हैं। बदायूं से पीलीभीत और टनकपुर के लिए सीधी रेल सेवा भी नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रेल रूट पर बदायूं-काशीपुर, बदायूं-लालकुआं, बदायूं-बरेली सिटी के बीच तो ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन कोरोना काल में बंद की गई बदायूं-टनकपुर रेल सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी। इस रूट पर सीधी बस सेवा भी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को बदायूं से टनकपुर और पीलीभीत के लिए टुकड़ों में सफर पूरा करना पड़ रहा है। हालांकि, बदायूं डिपो ने इस बार नवरात्रि शुरू होने से पहले बदायूं- टनकपुर के बीच सीधी बस सेवा सात सितंबर से शुरू की थी, लेकिन तीन दिन के बाद ही बंद हो गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बीच इस रूट को लेकर करार है। इस करार के तहत बरेली से पीलीभीत और टनकपुर के लिए तो बसों का संचालन होगा, लेकिन बदायूं से बसों का संचालन नहीं होगा। पिछले दिनों जब बस सेवा शुरू हुई तो तीन दिन बाद ही उत्तराखंड परिवहन निगम ने नोटिस निकाल कर बस सेवा बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम ने आरएम को लिखा पत्र
बदायूं से पीलीभीत खटीमा, बनबसा होते हुए टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराने के लिए बदायूं डिपो के एआरएम ने आरएम बरेली को पत्र लिखा है। अनुरोध किया गया है कि बदायूं डिपो को भी बदायूं-टनकपुर रूट पर बसों के संचालन को परमिट दिया दिया जाए। इस रूट पर डिपो को अच्छी आमदनी होती है। अब आरएम के स्तर से सीधी बस सेवा शुरू करने को लेकर कार्रवाई बाकी है।


फैक्ट फाइल
- बदायूं-टनकपुर रूट के स्टेशन- पीलीभीत, नवाबगंज, खटीमा, वनबसा, मझोला, न्यूरिया।
- मेला के दौरान रूट पर बस का लोड फैक्टर- 110 प्रतिशत
- मेला के दौरान प्रतिदिन सीधी टनकपुर को सवारियां- लगभग 50-60
- बदायूं-टनकपुर रूट के स्टेशनों की प्रतिदिन सवारियां- औसतन 200

बदायूं- टनकपुर रूट पर बदायूं डिपो की एक बस का संचालन हो रहा था। करीब दस महीने पहले उसे बंद कर दिया गया। पूर्णागिरि मेला को देखते हुए पिछले महीने फिर से संचालन शुरू किया गया, लेकिन उत्तराखंड के अधिकारियों ने बंद करा दिया। संचालन शुरू कराने को आरएम को लिखा गया है। -विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed