फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Difference also changed the trend of tomorrow

परिस्थतियां बदलीं तो नकल का ट्रेंड भी बदल गया

Wed, 24 Feb 2016 11:46 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 24 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Difference also changed the trend of tomorrow
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती के चलते इस बार नकल माफिया पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। कॉलेजों को भी अपना रिजल्ट बिगड़ता दिख रहा है। ऐसे में कॉलेज के शिक्षक ही केंद्रों पर नकल करा रहे हैं। नकल कराने का तरीका भी बड़ा रोचक है। इसे सुनकर हर कोई चकित रह जाए।
विज्ञापन

जिले के कई नामचीन कॉलेजों में शुमार विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने के बाद विभाग भी निश्चिंत हो गया था कि वहां नकल नहीं होगी। वह अन्य बदनाम कॉलेजों में छापेमारी करने में लग गया लेकिन मंगलवार को गणित के पेपर में सचल दल का मूवमेंट पता न लगने के कारण सभी विद्यालय अपने स्तर से बच्चों को प्रश्न हल करने में लग गए। विभागीय सूत्रों की मानें तो बिसौली और वजीरगंज क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में गणित के पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्रों के उत्तर बताने के लिए विद्यालय के कोड प्रयोग किया गया। बच्चों को अपनी कॉपियों पर विद्यालय का कोड डालने के लिए विद्यालय का कोड सही न बताकर प्रश्रों के उत्तर के क्रम में बोला गया। शिक्षक द्वारा बताए गए कोड को बच्चे प्रश्न पत्र पर टिक कर लेते हैं और उत्तर पुस्तिका में लिख देते हैं। इस बारे में विभाग को जब जानकारी हुई तो वह भी सकते में आ गया है ऐसी स्थिति में नकल विहिन परीक्षा कराना विभाग के बस में भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed