फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dhoom of Kanwaris on the highway .. Kanwar worshiped at Gangaghat

Budaun News: हाईवे पर कांवड़ियों की धूम... गंगाघाट पर किया कांवड़ पूजन

Fri, 28 Jul 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dhoom of Kanwaris on the highway .. Kanwar worshiped at Gangaghat
कछला से हाईवे पर होकर निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद
कछला गंगाघाट से पूरे दिन चला कांवड़ियों का रेला, घाट से शिवभक्त सजाकर निकले मनमोहक झांकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी / कछला। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बृहस्पतिवार पूरे दिन आस्था से सराबोर दिखे। कांवड़ियों ने पूजन के बाद यात्रा शुरू की, तो बरेली-मथुरा हाईवे भी गुलजार हो उठा। सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने भोले के जयकारों के साथ शिव मंदिरों की ओर कूच किया।
बरेली-मथुरा हाईवे से होकर पूरे दिन में 50 से अधिक टोलियां निकलीं। कुछ टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने अनूठे अंदाज में सजी कांवड़ के साथ यात्रा शुरू की। घाट से लेकर हाईवे तक बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

बरेली के कांवड़ियों की टोली में शामिल कलाकारों ने छतुइया रेलफाटक और मंडी समिति के पास ऩृत्य से राहगीरों का मनमोह लिया। मंडी के पास उन्हें देखने के लिए किसानों और आढ़तियों की भीड़ लग गई। पीलीभीत की डाक कांवड़ को भी सजाकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर टोलियों के शिवभक्तों ने पैदल ही यात्रा की। भमोरा के नेत्रपाल ने बताया कि उनकी टोली सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेगी। इसके अलावा उसावां क्षेत्र की महिलाएं कांवड़ यात्रा शुरू करके शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुईं।

-
मोहम्मदनगर सुलरा के भक्तों ने बनाया मंदिर का द्वार
कछला गंगाघाट से निकले बदायूं में मोहम्मद नगर सुलरा के शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ को शिव मंदिर का मुख्य द्वार रूप प्रदान किया है। करीब 15 फिट ऊंचाई की कांवड़ को लेकर पांच युवक चले हैं। शिवभक्तों में मुकेश सक्सेना, आशीष, आवेश, अनेकपाल और अशोक ने बताया कि कांवड़ सजाने पर उन्होंने करीब 10 हजार रुपये खर्च किए हैं। वह पैदल ही पटना देवकली के मंदिर तक पहुंचेंगे।

कछला से हाईवे पर होकर निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला से हाईवे पर होकर निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed