फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deputy CM pays tribute to MLA's father

विधायक हरीश शाक्य के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, पिता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 06 Nov 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM pays tribute to MLA's father
डिप्टी सीएम, विधायक हरीश शाक्य की माँ से बात करते हुऐ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को हेलिकॉप्टर से कादराबाद पहुंचे। हेलिपैड से वह विधायक हरीश शाक्य के घर तक पैदल गए और उनके पिता नेतराम शाक्य की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबूजी नेतराम शाक्य ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष देखा और कठिनाइयों का सामना किया है।
विज्ञापन

आज वह हम सबके बीच में नहीं है, लेकिन उन्होंने जो भी कार्य किए हैं, उनकी स्मृतियां हम सबके बीच हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और पार्टी विधायक हरीश शाक्य के साथ है। उन्होंने विधायक से कहा कि बाबूजी की याद में कोई स्मृति स्थल जरूर बनवाएं। उसमें ग्रामवासी और वह भी पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी कादराबाद पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी बागीश पाठक, एमएलसी जयपाल व्यस्त समेत पूर्व मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी ओपी सिंह, सीडीओ ऋषिराज आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन आचार्य संजीव रूप व दिवाकर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय से 40 मिनट पहले पहुुंचे उप मुख्यमंत्री
डिप्टी सीएम के कादराबाद आने का समय पूर्वाह्न 11:40 बजे और जाने का समय 12.55 बजे तय था। श्रद्धांजलि के बाद उन्हें विभागीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करना था, लेकिन वह 40 मिनट पहले ही कादराबाद पहुंच गए और करीब 20 मिनट घर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed