{"_id":"684883b44954eb918e039194","slug":"demanded-a-car-in-dowry-married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140945-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज में मांगी कार, मारपीट कर विवाहिता की घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज में मांगी कार, मारपीट कर विवाहिता की घर से निकाला
विज्ञापन
उझानी। दहेज में कार नहीं मिलने पर पति व उसके परिजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। काफी समझाने पर भी ससुराल पक्ष के लोगों के नहीं मानने पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी राजेश्वर सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने बेटी सुमंगला की शादी पिछले साल 24 मार्च को मुजरिया थाना क्षेत्र में बिचौला टप्पा जामिनी के भानु प्रताप के साथ की थी। सुमंगला की शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी कार खरीदकर देने की मांग करने लगे।
सुमंगला ने मना किया तो उसे 12 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उस वक्त मध्यस्थों ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया। इसके बाद विवाहिता का कुछ दिन परेशान नहीं किया गया। आरोप है कि एक महीना बाद सुमंगला को फिर से पीटा गया। पति उसे यहां लाकर कल्याण सिंह चौक पर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
राजेश्वर ने फिर भी ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की। नाकाम होने पर उन्होंने सुमंगला के पति भानु प्रताप, ससुर जमुना सिंह, सास बनसा देवी, ननद रेखा, ममता और जेठ रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।