फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death of a young man found injured on the road, accused of murder

सड़क पर घायल पड़े मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man found injured on the road, accused of murder
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले घायल पड़े मिले युवक की शनिवार रात बरेली से दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। उसके परिवारवालों ने गांव के युवक पर घर से बुलाकर ले जाकर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस इसे हादसा बता रही है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बा निवासी 26 वर्षीय किशनवीर तीन दिन पहले गनगोली मोड़ पर घायल पड़ा मिला था। परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे बरेली भेज दिया गया। उसकी हालत में सुधार नहीं आया। इससे परिवारवाले उसे शनिवार रात बरेली से दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिवारवाले उसका शव रात में ही गांव ले आए। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों का आरोप है कि किशनवीर को गांव का एक युवक बुलाकर ले गया था। उसने युवक की हत्या कर दी। जबकि इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशनवीर और गांव का युवक बाइक पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गनगोली मोड़ पर उनका एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने ही युवक के परिवारवालों को सूचना दी। युवक की एक्सीडेंट में घायल होने से मौत हुई है। हत्या का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed