{"_id":"5dfe629e8ebc3e87b27091e8","slug":"death-badaun-news-bly3889912163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की नराई कर रहे किसान की मौत, परिवार वालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की नराई कर रहे किसान की मौत, परिवार वालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
बिल्सी। खेत पर फसल की नराई कर रहे किसान की मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तहसील प्रशासन और पुलिस को भी इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। परिजनों के मुताबिक किसान की ठंड लगने से मौत हुई है।
बिल्सी के गांव दीन नगर शेखपुर निवासी 42 वर्षीय रामगोपाल शुक्रवार शाम को खेत पर नराई करने गया था। बताते हैं कि नराई करते वक्त वह वहीं बेहोश हो गया। खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने देखा तो परिवार वालों को जानकारी दी। रामगोपाल के भाई रामचंद्र का कहना है कि परिवार वाले रामगोपाल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मुताबिक रामगोपाल की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। शनिवार को परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के कछला घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में बात करने पर तहसीलदार अशोक कुमार सैनी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना तहसील प्रशासन को नहीं मिली है। अगर सूचना मिलती है तो प्रकरण की जांच कराई जाएगी।