फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of youth found in private tube well, suspected of murder

निजी नलकूप में मिला युवक का शव, घरवालों को हत्या का शक

Tue, 02 Aug 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in private tube well, suspected of murder
उझानी (बदायूं)। शाम को फसल की रखवाली करने गए श्रीपाल यादव का शव सोमवार सुबह उसी के निजी नलकूप में पड़ा मिला। चेहरे के पास चोट का निशान था। घरवालों ने हत्या का शक जताया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से छह नमूने भी लिए।
विज्ञापन

श्रीपाल (28) गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी अहवरन सिंह का पुत्र था। वह रोज की तरह रविवार शाम अपने नलकूप पर गया। सोमवार सुबह नहीं लौटा तो बड़ा भाई जिरंग सिंह नलकूप पहुंचा। वह श्रीपाल का शव तख्त के नीचे पड़ा देख चीख पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के खेतों से लोग आ गए। जिरंग सिंह ने पुलिस को बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने परिजन समेत ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस को मौके पर बिजली के तार पड़े मिले। जिंरग ने बताया कि चेहरे पर खरोंच का निशान है, जिससे उसे हत्या का शक है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम में शामिल विशेषज्ञों ने नलकूप के अंदर समेत आसपास से छह नमूने लिए। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मौके के हालात से काफी हद तक साफ है कि करंट से श्रीपाल की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हो चुकी है श्रीपाल की पत्नी की मौत
श्रीपाल अपने चारों भाइयों में तीसरे नंबर का था। श्रीपाल ही निजी नलकूप के संचालन का काम देखता था। हालांकि वह उझानी में एक दुकान पर नौकरी भी करता था लेकिन शाम को खेत पर ही चला जाता था। भाइयों में सबसे छोटे रवि ने बताया कि वर्ष 2014 में श्रीपाल की शादी हुई थी लेकिन चार साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटे का शव मिलने के बाद बदहवास मां वीरावती को दिलासा देने वाले भी उसकी हालत देख भावुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed