फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of BA student found hanging in Jawaharpuri

Budaun News: जवाहरपुरी में फंदे से लटका मिला बीए के छात्र का शव

Sat, 06 Jul 2024 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of BA student found hanging in Jawaharpuri
कौशल शाक्य का फाइल फोटो।
बदायूं। शहर के जवाहरपुरी इलाके में बीए छात्र कौशल शाक्य ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि छात्र बृहस्पतिवार रात किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके बाद वह पंखे पर फंदे से लटक गया। शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी कौशल शाक्य (19) पुत्र भीमसेन सिविल लाइंस के मोहल्ला जवाहरपुरी में पुलिस चौकी के पीछे मीरा शर्मा के मकान में किराये पर रहता था। वह बरेली के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। यहां पर रहकर वह आर्मी की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन

मकान मालिक मीरा शर्मा का कहना है कि शुक्रवार सुबह जब कौशल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें कुछ आशंका हुई। इस पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो कौशल का शव पंखे के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर वह हैरान रह गईं और उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद छात्र के परिवार वालों को सूचना दी गई। जिससे वह भी मौके पर आ गए। उसके बाद छात्र का शव फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वाले भी छात्र के आत्महत्या करने की बात से स्तब्ध हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने छात्र का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। उसमें पैटर्न लॉक लगा हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामले की जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस ने उसके मोबाइल को लॉक खुलवाने के लिए भेजा है।

छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि शायद छात्र किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके बाद आत्मघाती कदम उठाया। मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed