{"_id":"60bb4a2d8ebc3e78bd04dd9d","slug":"dead-body-of-a-man-found-hanging-from-tree-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पेड़ से लटका मिला पहलवान का शव, दो दिन पहले पड़ोसी से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पेड़ से लटका मिला पहलवान का शव, दो दिन पहले पड़ोसी से हुआ था झगड़ा
Sat, 05 Jun 2021 03:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 05 Jun 2021 03:25 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी सुरेश से पप्पू की लड़ाई हो गई थी। परिजन उसी पर हत्या का शक जता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर निवासी पप्पू पहलवान का शव कासगंज जिले में कादरगंज चौकी क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग सूचना के बाद कादरगंज रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पप्पू का सोमवार को पड़ोसी सुरेश से झगड़ा हो गया था। सुरेश की पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया तो पप्पू फरार हो गया। तब से वो लोग उसे खोज रहे थे। परिवार के लोग उन्हीं पड़ोसियों पर हत्या का शक जता रहे हैं। फिलहाल कासगंज में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन