फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead bodies of lovers found in Sahaswan of Badaun police engaged in investigation

Budaun: फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, शादीशुदा थी प्रेमिका, तीन दिन पहले घर से भागकर आए थे दोनों

Mon, 10 Oct 2022 05:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Oct 2022 05:06 PM IST
सार

सोमवार दोपहर प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस दोनों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Dead bodies of lovers found in Sahaswan of Badaun police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हरना तकिया गांव में सोमवार दोपहर एक प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रेमिका शादीशुदा थी। वह हजरतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका प्रेम प्रसंग शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन क्षेत्र के युवक से चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन पहले अपने घर से भाग आए थे। सोमवार दोपहर उनके शव फंदे से लटके मिले। प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुराना मकान तोड़ा तो मिले चांदी के सिक्के 
बदायूं के ही बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच सिरसोल रोड स्थित एक जर्जर मकान को आज नगर पालिका प्रशासन ने गिरवाया। जिसके गिरते ही उसकी दीवार में चांदी के सिक्कों की गिरना शुरू हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सिखों को लूटना शुरू कर दिया। यहां काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में नगर पालिका परिषद प्रशासन यहां पुलिस एवं तहसील प्रशासन की मदद से मलबे को हटवाया। बताया जा रहा है कि यहां 168 चांदी के सिक्के मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed