फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dahgawan's two merger schools included in PMShri scheme

बदायूं: दहगवां के दो संविलियन विद्यालय पीएमश्री योजना में शामिल

Fri, 10 Feb 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dahgawan's two merger schools included in PMShri scheme
(09 बीडीएन-37)दहगवां में संविलियन विद्यालय में मौजूद बच्चे।संवाद
दहगवां। ब्लॉक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय दियोहरा शेखूपुर व संविलियन विद्यालय जरीफनगर को पीएम श्री योजना में शामिल होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। इस योजना में विद्यालयों के शामिल होने से इनकी कायाकल्प की जाएगी। इन स्कूलों को अपग्रेड करते हुए आधुनिक ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, खेल सहित अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह सभी स्कूल केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे। पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किए गए पीएम श्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी। यह अनुकरणीय स्कूलों की तरह काम करेंगे। इसके अलावा अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। इन विद्यालयों के गरीब बच्चे भी स्मार्ट स्कूलों से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed