फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   current on pole

लाइन में डबल फेस दौड़ने से फुंके बिजली उपकरण, करंट से बालक झुलसा

Thu, 25 Jul 2019 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
current on pole
उझानी (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ में बृहस्पतिवार को मेन लाइन में डबल फेस करंट दौड़ जाने से 15 से अधिक उपभोक्ताओं के घरेलू उपकरण फुंक गए। करंट पोल पर भी उतर आया। इससे सात साल का बालक झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। इसे लेकर गांव में करीब एक घंटा तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब तीन बजे का है। नरऊ में सुबह के समय बिजली गुल होने के बाद दोपहर में सप्लाई मिली तो कैलाश चंद्र के घर में टीवी फुंक गई। स्विच ऑफ करता उससे पहले ही ही एलईडी बल्व धमाके के साथ फट गया। इसके अलावा मदन सिंह, रामपाल, सुखवीर, अनिल कुमार और श्रवण आदि करीब 15 ग्रामीणों के घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। इनमें तीन एलईडी और दो फ्रिज शामिल हैं। घर के पास पोल के नजदीक खड़ा गणेश (7) पुत्र सुखवीर करंट उतर आने से झुलस गया। उसके एक पैर में भी जख्म हो गया। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। कैलाश ने कर्मचारियों को अवगत कराया तो लाइनमैन मदनपाल ने सप्लाई को बंद कराया। लाइनमैन ने बताया कि मेन लाइन में एक तार न्यूट्रल से टच हो गया था। इसी वजह से डबल फेस का करंट दौड़ गया। इधर, झुलसे बालक को लेकर घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। बालक के पिता ने बताया कि करंट लगने से तीन ग्रामीण बाल-बाल बच गए थे। एसडीओ सीबी लाल ने बताया कि बूंदाबांदी की वजह से पोल पर करंट आ गया था। जिन घरों में उपकरण फुंके हैं, उसकी वजह घरों में तारों में स्पार्किंग भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed