फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural programme in district.

Budaun News: घर-घर पूजे गोवर्धन, बांटा अन्नकूट का प्रसाद

Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 23 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in district.
दुकान पर रखा गोला। संवाद
बदायूं। जिले भर में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने घरों और मंदिरों में गोवर्धन पर्व की पूजा-अर्चना की। लोगों ने आंगन और छतों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप बनाया और उसकी विधिवत पूजा की। महिलाओं ने ग्रुप में बैठकर पूजा-पाठ, भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


जिले भर में गोवर्धन भगवान की पूजा पूरी श्रद्धा से हुई। घरों में गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी इस अवसर पर हवन-पूजन हुए और अन्नकूट का प्रसाद बांटा। इससे पहले गोवर्धन भगवान की पूजा हुई। घरों की साफ-सफाई कर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उनकी पूजा की गई। शहर के मोहल्ला बजरंगनगर, नेकपुर, आवास विकास, लोची नगला समेत अन्य मोहल्लों में गोवर्धन पूजा की गई।
विज्ञापन


मोहल्ला शहबाजपुर स्थित विश्व हरी मंदिर में लोगों ने बुधवार को गोवर्धन का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में सदस्यों ने गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया। साथ ही समिति सदस्यों और महिलाओं ने भजन और कीर्तन कर मनौतियां मांगीं। इस मौके पर प्रातेश सक्सेना, आकाश सक्सेना, प्रज्ञेश सक्सेना, ईशंक अरोरा, रूपांक अग्रवाल, कुणाल सक्सेना, गौरांग अग्रवाल आदि को समिति सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद अन्नकूट की सब्जी और पूड़ी के साथ-साथ 56 भोग के प्रसाद को बांटा। इस मौके पर संरक्षक सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, निर्दोष सक्सेना, पंकज, संजय, राम गोपाल, समीर, शुभम, अमन, मनोज, निर्भय, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में भी हुई गोवर्धन पूजा
उझानी। गोवर्धन भगवान का बुधवार की सुबह घरों में धार्मिक मान्यता के अनुरूप पूजन हुआ। पूजन के बाद मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटने का क्रम शुरू हो गया। प्रसाद पाने के लिए शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पंचमुखी हनुमान मंदिर, घंटा वाले बाबा के मंदिर, पुरानी अनाज मंडी में शिव मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर, बिजली वाले मंदिर आदि में भी प्रसाद बांटा।

बिल्सी। कोटरा स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, कुटी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमान गढ़ी, देववाणी, खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर, मोहल्ला संख्या दो देव किरन चौक स्थित सिद्धबली पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि पर अन्नकूट का प्रसाद बांटा। बिसौली के मुख्य चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर दोपहर से ही प्रसाद पाने वालों की भीड़ लगी रही। लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर, बिजलीघर स्थित शिव मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद बांटा।


साढ़े चार सौ रुपये के पार पहुंचा गोला
बदायूं। भैया दूज का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। पं. गिरीश शर्मा के अनुसार बुधवार शाम 08:17 मिनट से भैयादूज शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को अतिशुभ मुहूर्त दोपहर 12:15 तक रहेगा। साथ ही पूरे दिन भैयादूज मनाया जाना शुभ रहेगा। इसके लिए मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। त्योहार पर गोले के साथ विवाहित बहनों की ओर से भाई का तिलक करने की परंपरा है इसलिए गोले के दाम भी चार-पांच दिनों में दोगुने तक पहुंच गए। गोला एक सप्ताह पहले 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। बुधवार को 400 से 450 रुपये प्रति किलो बिका। संवाद


गोवर्धन बनाने में की रंग-बिरंगी सजावट
बदायूं। बिसौली नगर के मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर अन्नकूट का प्रसाद बांटा। बच्चों ने रंग-बिरंगी सजावट और पुष्पों से गोवर्धन पूजा स्थल आकर्षक रूप से सजाए। जगह-जगह भजन-कीर्तन और सत्संग के कार्यक्रम हुए।


ऐसे है गोवर्धन में 56 भोग का विधान
म्याऊं। क्षेत्र में बुधवार को महिलाओं ने परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की। भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए। मान्यता है कि श्रीकृष्ण दिन में आठ बार भोजन करते थे और सात दिन तक बिना भोजन के पर्वत उठाए रहे। इस प्रकार छप्पन भोग का विधान बना।
दीपावली जीवन जीने की कला सिखाती है : आचार्य रूप
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज की ओर से प्रज्ञा मंदिर में दीपावली का पावन पर्व मंगलवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया। साथ ही सामूहिक रूप से यज्ञ किया और दीये जलाए। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि दीपावली केवल आतिशबाजी चलाने मौज मस्ती करने का पर्व नहीं अपितु जीवन जीने की कला सीखने का पर्व है। छोटे-छोटे दीपक एक पंक्ति में जलते हुए बहुत बड़ी शिक्षा देते हैं। तृप्ति शास्त्री ने पर्व के विशेष मंत्रों का पाठ करते हुए यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं और कहा कि दिवाली स्वच्छता का पर्व है, स्वच्छता मन की भी उतनी ही जरूरी है, जितनी घर-आंगन की। इस मौके पर सुखबीर सिंह, संतोष कुमारी, विचित्रपाल सिंह, प्रश्रय आर्य, मिथिलेश रानी, ईशा रानी, अगरपाल सिंह, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

मंदिरों पर बांटा अन्नकूट प्रसाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो कोटरा में स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर पर अन्नकूट का बाबा का भोग लगाकर आरती की। इसके बाद यहां प्रसाद बांटना शुरु किया। इस मौके पर मनोज शर्मा, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे। नाई पिंडरी रोड स्थित एक ईंट भट्ठा पर स्थित मंदिर पर प्रसाद का वितरण विधायक हरीश शाक्य ने किया। इस मौके पर रजनीकांत अग्रवाल, राहुल, उपेंद्र राठी आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद बांटा। इस मौके पर सभासद प्रखर माहेश्वरी, उमेश चंद सूर्यवंशी, दिलीप कुमार, धर्मपाल सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के अधिकतर मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटा। क्षेत्र के गांव हैवतपुर स्थित मां गौरी के मंदिर में भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद बांटा। इस मौके पर देव सिंह, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

दुकान पर रखा गोला। संवाद

दुकान पर रखा गोला। संवाद

दुकान पर रखा गोला। संवाद

दुकान पर रखा गोला। संवाद

दुकान पर रखा गोला। संवाद

दुकान पर रखा गोला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed